भोपाल । फोन पे लोगो को लेकर कंपनी दो पाटों के बीच में फंस गई है। कंपनी ने कांग्रेस को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने जवाब दिया है, उन्होंने करोड़ों मोबाइल फोन से फोन पे को अनइनस्टॉल कराने की चेतावनी दी है।

मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यदि फोन पे की ओर से पुलिस को कोई शिकायत की जाती है। तो सरकार उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस की यह डर्टी पॉलिटिक्स है।

उल्लेखनीय है, कर्नाटक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ पोस्टर वार शुरू किया है। इस पोस्टर पर पे-फोन का लोगो लगाया गया था।

इसके खिलाफ भाजपा मैदान में उतरी। उसने भी कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए। कांग्रेस कह रही है कि भाजपा के दबाव में कंपनी ने उसे कानूनी नोटिस दिया है। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, कांग्रेस चरित्र हत्या की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा,पब्लिक सब जानती है। यह सब अच्छा नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *