मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के मिहोना से उत्तर प्रदेश के माधोगढ़ जा रही बस दुर्घटना में 5 लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए और सामान्य रूप से घायलों को 10 -10 हजार रूपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *