कैंब्रिज। वैज्ञानिकों ने दावा ‎किया है ‎कि पांच अरब साल बाद सूर्य पृथ्वी को ‎निगल जाएगा। क्यों‎कि उन्होंने पहली बार एक सूर्य जैसे तारे द्वारा किसी ग्रह को निगलते हुए देखा। यह हैरान कर देने वाला दृश्य था। यह इस भविष्यवाणी की भी पुष्टि करता है कि 5 अरब वर्षों के बाद पृथ्वी को भी कोई विशाल तारा निगल सकता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कैल्टेक के सहयोग से एमआईटी के वैज्ञानिकों ने पूरे ग्रहों को खा जाने की क्रिया देखी।

वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सितारा रेड जाइंट यानी लाल दानव के चरण में प्रवेश कर चुका था। यह वो चरण होता है जब कोई सितारा बूढा हो जाता है और अपने आयु के लास्ट स्टेज पर होता है। यह ग्रह बृहस्पति जितने बड़े आकार का था, लेकिन उसे लाल दानव बने सितारे द्वारा निगला जा चुका है। जब इनका हाइड्रोजन खत्म होने लगता है तो यह फैलने लगते हैं और ग्रह इनके भीतर समा जाता है। जब विशाल सितारे ने ग्रह को निगला तब उसने कुछ पदार्थों को भी बाहर निकाला। फिर इसके चारों ओर धूल भी बन गयी। वैज्ञानिकों का मानना है कि पांच अरब बाद सूर्य भी लाल दानव बनेगा और वह अपने ग्रह यानी पृथ्वी को निगल जाएगा। एमआईटी के कावली इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोफिजिक्स एंड स्पेस रिसर्च में पोस्टडॉक प्रमुख किशलय डे ने कहा ‎कि हम पृथ्वी का भविष्य देख रहे हैं, ऐसा 5 अरब साल बाद पृथ्वी के साथ भी होने वाला है। इसी तरह से आकाशगंगा से ग्रह विलुप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *