मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में आज सुबह दो परिवारों में संघर्ष हो गया। 10 साल पुरानी रंजिश 5 लोगों की जान ले ली। आज सुबह-सुबह हुए संघर्ष में 5 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है।
पुरानी रंजिश के चलते दोनों परिवार किसी बात पर आज सुबह आमने सामने आ गए। सबसे पहले लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इस पर जब एक पक्ष कमजोर पडऩे लगा तो वे रायफलें निकाल लाए। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियां उछालनी शुरू कर दीं। आरोपियों ने लगातार फायरिंग कर पांच लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुराना विवाद है। दरअसल दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *