दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्वीमर खिलाड़ी सत्येंद्र लोहिया द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। उनके साथ ही अन्य पैरा स्वीमर और विकलांग जन इस यात्रा में उनके सहवागी बने।

14 अप्रैल 2023 डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी से प्रारंभ की गई यात्रा आज शुक्रवार को ग्वालियर पहुंची जहां अनेक संस्थाओं द्वारा सत्येंद्र सिंह लोहिया का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सतेंद्र सिंह लोहिया अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक खिलाड़ी ने एशिया में पहली वार वर्ष 2019 में अमेरिका मेें स्थित कैटलिना चैनल 36 कि0मी0 एवं पिछली वर्ष 20 सितम्बर 2022 को 10 डिग्री ठण्डा नॉर्थ चैनल 36 कि0मी0 समुद्र को अपनी टीम के साथ तैैरकर पार किया है। लोहिया ने अभी तक 28 राष्ट्रीय व 04 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किये है।

सतेंद्र द्वारा तैराकी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए वर्ष 2014 में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म0प्र0 शासन ने उच्चतम खेल पुरूस्कार (विक्रम अवार्ड) से सम्मानित किया था। इसके साथ सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरूस्कार 2019 को महामहिम पूर्व उपराष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

वर्ष 2020 में देश में पहली बार किसी दिव्याग तैराक को राष्ट्रीय खेेल दिवस के शुभ अवसर पर देश के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंबिद ने देश का प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरूस्कार 2019 से सम्मानित किया था। दिनांक 13 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोहिया को सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *