ग्वालियर, 21 जून। नगर सरकार के लिए चुनावी शतरंज के प्रारंभ में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विद्रोही स्वरों से संकट में दिखाई देने लगी है। जिला इकाई के शहर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने पूर्व घोषित प्रत्याशियों को बदले जाने के दबाव को कार्यकर्ताओं के विद्रोह का कारण बताया है। देवेंद्र शर्मा ने इस तरह का दबाव बने रहेने पर स्वयं भी पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। सूत्रों के अनुसार शहर अध्यक्ष महापौर प्रत्याशी डॉ.शोभा सिकरवार के विधायक पति डॉ.सतीश सिकरवार के प्रत्याशी बदलने के दबाव से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शहर अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत समेत अंचल के कई कई दिग्गज कांग्रेसी विद्रोह पर उतारू हैं। नगरनिगम के लिए चुनावी दंगल के प्रारंभ से ही कांग्रेस में आंतरिक रस्साकसी होने लगी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक डॉ.सतीश सिकरवार पर पार्टी के पूर्व घोषित प्रत्याशियों के रद्दोबदल के लिए अनावश्यक दबाव बनाए जाने के आरोप लग रहे हैं। इससे कार्यकर्ता नाराज है। पार्टी के शहर अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने संवाद माध्यमों के प्रशनों से उत्तर में असंतोष को स्वीकार किया है। देवेंद्र शर्मा ने अप्रत्क्ष रूप से चेतावनी दी है कि इसी तरह अनर्गल दबाव बनता रहा तो वह भी त्याग-पत्र के लिए विवश हो जाएंगे।  ज्ञातव्य है कि कांग्रेस में देवेंद्र शर्मा के साथ ही प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके सुनील शर्मा भी विद्रोह पर उतारू हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा समेत रूठे साथियों के मनाने में जुटे हुए हैं।

बाईट-देवेंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *