ग्वालियर,13 फरवरी। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई कॉलोनी में भू-खण्ड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने दिन-दहाड़े एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। चर्चा है कि गोलीबारी प्रदेश के एक पूर्व मंत्री और वर्तमान मंत्री के समर्थकों के बीच हुई है। इनके नाम ब्रजकिशोर शर्मा और साकेत सेंगर के बताए गए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों की राजनीतिक पहुंच को देखते हुए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

स्य़ानीय सूत्रों के अनुसार दोनों ही पक्ष एक भूखण्ड पर कब्जा करने के प्रयास में हैं। दोनों ही बीजेपी के समर्थक और पार्टी के कद्दावर नेताओं के निकट  बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चार शहर के नाके पर स्थित पीएचई कॉलोनी में स्थित एक भू-खण्ड पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय  से विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर दोनों पक्ष एक बंदूकों और असलहे से लैस होकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। वादविवाद से प्रारंभ हुआ झगड़ा गाली-ग़लौज होते हुए गोलीबारी में बदल गई। दिनदहाड़े गोलियों की दनादन सुन स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी इधर-उधर हो गए थे। पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने अब तक दोनों में से किसी भी पक्ष पर कार्रवाई नहीं की है, राजनीतिक कनेक्शन होने के कारण पुलिस संभल कर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *