भिंड, 05 दिसंबर। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से हो रही गांजे की e-तस्करी को उजागर कर हाईटेक अंतर्राष्ट्रीय नाइजीरियन तस्कर को गिरफ्तार करने वाले IPS मनोज कुमार सिंह का भिंड से भोपाल ट्रांसफर हो गया है। शनिवार को स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें अनोखी विदाई दी। भिंड के पुलस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को फूलों से सजी डोली में बैठाकर विदा किया गया। पुलिस जवानों  और स्थानीय नागरिकों ने कहार बनकर डोली उठाई। फिल्मी नहीं साक्षात सिंघम की विदाई डोली के आगे-पीछे ढोल-नगाड़ों के बीच पुलिस जवान ही नहीं अफसर भी चल रहे ते। शनिवार को भिंड के नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को पदभार सौंपते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा–चंबल की माटी को शत-शत प्रणाम। यहां के लोगों को कभी नहीं भूलूंगा।

IPS मनोज कुमार सिंह 18 महीने भिंड के पुलिस अधीक्षक रहे, उन्हें पुलिस मंत्री के लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने का पुरस्कार जिले की कप्तानी छीन मुख्यालय में तैनात कर दिया गया है। भिंड में तैनाती के दौरान प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में हुई बड़ी चोरी का खुलासा और अंतरराष्ट्रीय नाइजीरियन ठग को पकड़ उसके बयानों के आधार पर बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के विरुद्ध भी मनोज कुमार सिंह ने FIR दर्ज कराई। उनके पुलिस कौशल से ही पहली बार उजागर हुआ कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के जरिए गांजे की भी e-तस्करी की जा रही है।

किल्लत के दौर में खाद लूटने के आरोपी मंत्री के नजदीकियों के विरुद्ध दर्ज कराई थी FIR

मनोज कुमार सिंह ने भिंड पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए खाद लूट के मामले में प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के गृह गांव के दबंगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई थी। इसी मामले में फूप थाने की महिला SI को लाइन अटैच भी किया गया था। अपने कार्काल में चर्चा में बने रहे मनोज कुमार सिंह मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के निसाने पर आ गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *