ग्वालियर, 24 नवंबर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नजदीकी भाजपा नेता अशोक जैन को पड़ोसी मित्र और उनके भाई के साथ हुए विवाद को सुलझाने जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। मित्र के भाई और भतीजों ने तो भाजपा नेता के घर में घुसकर मारपीट कर दी। भाजपा अशोक जैन पुलिस थाने पहुंचे तो वहां भी शिकायत कराने पहुंचे हमलावरों ने बाहर ही घेरकर मारपीट की। अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने जैसे-तैसे अशोक जैन अंदर पुहंचे तो उन्हें बताया गया कि उनके विरुद्ध पहले ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया जा चुका है। ज्ञातव्य है कि केंद्रीय मंत्री तोमर के नजदीकी माने जाने वाले अशोक जैन को कांग्रेस से भाजपा में केंद्रीय मंत्री ही लाए हैं।

पुलिस थाना मुरार के बाहर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात से दो बजे तक हंगामा चलता रहा। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। यहां एक पक्ष की पुलिस से भी बहस हुई है। अंततः बड़ी कठिनाई से पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। दूसरी ओर से भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है।

पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाने गए तो घर में घर घुसकर मारपीट

बताया जा रहा है कि घास मंडी में रहने वाले आदर्श दीक्षित का अपने ही भाई मंटू और विवेक से संपत्ति विवाद चल रहा है। आदर्श के संबंध भाजपा नेता अशोक जैन के साथ हैं। पारिवारिक विवाद में अशोक जैन के हस्तक्षेप से आदर्श के परिवार के अन्य लोगों मंटू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बात की आशंका के चलते मंगलवार रात जब अशोक जैन अपने मित्र आदर्श के साथ थाने पहुंचे तभी वहां दूसरे पक्ष के मंटू एवं विवेक आदि पहुंच गए और उन्होंने अशोक जैन के साथ मारपीट कर दी। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

भाई ने कहा–आपराधिक प्रवृत्ति के हैं उनके भाई-भतीजे

आदर्श दीक्षित का आरोप है कि उनके भाई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। अशोक जैन से उनके अच्छे संबंध हैं, इसीलिए उनके घर जाकर मारपीट की गई है। इस मामले में आदर्श ने अपने भाई मंटू और विवेक के विरुद्ध थाने में शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *