
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। भारत गुरुवार सुबह कोरोना टीके के 100 करोड़ डोज लगाने वाला दूसरा देश बन गया है। गुरुवार को हमने ये आंकड़ा छू लिया। भारत से ज्यादा वैक्सीन डोज सिर्फ चीन में लगे हैं। चीन अब तक 223 करोड़ वैक्सीन डोज लगा चुका है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश वासियों को बधाई देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और देश भर की कोरोना टीकाकरण टीम को धन्यवाद दिया है।
अब तक कैसी रही वैक्सीनेशन की रफ्तार
देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रारंभिक 20 करोड़ टीके 131 दिन में लगे, जबकि अगले 20 करोड़ डोज 52 दिन में इसके 39 दिन बाद 60 करोड़ डोज और महज 24 दिन में 80 करोड़ डोज टीके लग गए। टीकाकरण 80 करोड़ से 100 करोड़ होने में 31 दिन लग गए।