मध्यप्रदेश के लिए उड़ानों की सौगात से प्रारंभ हुआ शुभ सितंबर, दिल्ली इंदौर से सीधे जुड़ा ग्वालियर, इंदौर में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

नई दिल्ली, 01 सितंबर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई सेवाओं के विस्तार को गति देते हुए बुधवार से दिल्ली ग्वालियर और इंदौर को जोड़ने वाली इंडिगो की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही 17 महीने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से वंचित इंदौर से एक बार फिर दुबई की उड़ान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने इंदौर और ग्वालियर से वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस इसका इन सेवाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि आम व्यक्ति को उड़ान से जोड़ना उनका मकसद है।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर जताई थी इच्छा, अब आम आदमी तक उड़ान सेवा पहुंचाना मकसद–सिंधिया

मध्यप्रदेश में नई उड़ान सेवाओं का उपहार सौंपते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरिद्त्य सिंधिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सेवाओं को विस्तार देने और उड़ान को आम आदमी से जोड़ने का इरादा जाहिर किया था। उनकी इन्हीं भावनाओं पर अमल करने के लिए देशभर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। सिंधिया ने बताया कि उनके 53 दिन के कार्यकाल में 58 नई उड़ानों की सौगात मध्यप्रदेश को समर्पित की गई हैं। ग्मवालियर को देश के आठ महानगरों से उड़ानों के जरिए जोड़ा जा चुका है। ध्यप्रदेश को वायुसेवाओं के क्षेत्र में नया मुकाम देना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस सुअवसर पर इंडिगो प्रबंधन ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश के महानगरों से कुल 486 उड़ाने संचालित की जाएंगीं। औद्योगिक राजधानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई सेवाओं से जोड़ना भी बहुप्रतीक्षित था। उन्होंने कहा कि इंदौर और ग्वालियर का प्राचीन काल से ही ऐतिहासिक महत्व है।

ग्वालियर के चहुमुखी विकास के लिए हो रहा है प्रयास -सिंधिया

ग्वालियर को स्वास्थ्य रेल और हवाई सेवा में नई मंजिलों तक पहुंचाना है। इस दिशा में प्रयास जारी हैं। सिंधिया ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उन्होंने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विस्तार और विकास के विषय में चर्चा की है। करीब ढाई सौ करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जानकारी दि कि 500 करोड़ की लागत से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल को भी विस्तारित किया जा रहा है। इस दिशा में सहयोग के लिए उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आग्रह किया कि आलू अनुसंधान केंद्र की भूमि विमानतल विस्तार के लिए आवश्यक भूमि जल्द उपलब्ध कराएं ताकि अगले महीने से ही नए विमानतल का विस्तार किया जा सके। सिंधिया ने खुशी जताई कि अब  ग्वालियर व इंदौर आने-जाने वाले के यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा।  

नई उड़ानों से ग्वालियर के यात्रियों को कई घंटों की बचत

गौरतलब है कि सुबह 8:30 बजे ग्वालियर से फ्लाइट जाएगी जो 10:05 पर इंदौर पहुंचेगी जबकि सड़क मार्ग से इंदौर के करीब 11 घंटे लगते हैं। इंदौर से ग्वालियर के लिए भी यह फ्लाइट काफी लाभप्रद होगी सुबह 10:20 पर यह फ्लाइट इंदौर से चलेगी और 11:55 पर ग्वालियर आएगी। इसी तरह दिल्ली से सुबह 7:10 पर इंडिगो की फ्लाइट रवाना होगी जो 8:20 पर ग्वालियर पहुंचेगी। ज्ञात हो कि दिल्ली से ग्वालियर पहुंचने में सड़क मार्ग से करीब 6-7 घंटे और रेलमार्ग से 3.5-5 घंटे लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *