ग्वालियर, 14 जुलाई। मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी ने केंद्रीय मंत्री के गले लगाने पर टिप्पणी कर रहे कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया है। बुधवार को संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए इमरती देवी ने कहा­–महाराज मेरे लिए भगवान के समान हैं, पिता के समान हैं, कांग्रेसियों को भावनाओं की पहचान नहीं हैं। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने पहुंची इमरती देवी की आंखों में आंसू देख सिंधिया नें उन्हें गले लगा लिया था। इमरती ने कहा-कांग्रेसियों की महिलाओं के प्रति सोच हमेशा रही गंदी….

केंद्रीय मंत्री बनने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई देने पहुंची इमरती देवी की आंखों में आंसू देख केंद्रीय मंत्री ने उन्हें गला लगा कर सांत्वना दी थी। सिंधिया के इस व्यवहार पर कांग्रेसियों आलोचना करते हुए चिटकिया ली थीं। कंग्रेसियों के इस बर्ताव पर बरसते हुए इमरती देवी ने कहा­–ये वो लोग हैं जो बहन-भाई के बाइक पर एक साथ बैठने का भी ओछा अर्थ निकालते हैं, उनकी सोच महिलाओं के प्रति हमेशा ही गंदी रही है।

कांग्रेसी सीखें, दलितों-महिलाओं का कैसे हो सम्मान

इमरती ने कहा–कांग्रेसी कहते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी से हाथ नहीं मिलाते। मैं एक SC महिला हूं। इसके बाद भी उन्होंने मेरे सिर पर हाथ रखा, गले लगाया। कांग्रेसियों को और क्या प्रमाण चाहिए। कांग्रेस कभी भावनाओं को न समझती है न समझेगी। सिंधिया मेरे लिए भगवान के सामान हैं, पिता के समान हैं। उन्होंने मेरी भावुकता को समझा, गले लगा कर सिर पर हाथ रखा औऱ कहा–इमरती मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। इमरती ने कांग्रेसियों से सवाल किया-इसमें गलत क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *