ग्वालियर, 09 अप्रेल। कैबिन में बुलाकर ई-रिक्शा ऑपरेटर से छेड़छाड़ करने वाले कंपू पुलिस थाने के TI केएन त्रिपाठी को बर्खास्त कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि 21 अक्टूबर 2020 को उसके विरुद्ध महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। FIR होने के बाद TI को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद वह लंबे समय तक फरार भी रहा। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन गुरुवार को उन्हे बर्खास्त कर दिया गया।

कैसे आई थी TI के चंगुल में

e-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालने के साथ BCom की पढ़ाई कर रही पीड़िता ने बताया कि 18 अक्टूबर रविवार को कंपू पुलिस ने जेएएच के पास से एक युवक को स्कूटर पर खड़े होकर शराब पीते पकड़ा था, उसे पुलिस कंपू थाने ले गई। सूचना पाकर युवक की पत्नी थाने पहुंची तो पुलिस ने युवक को छोड़ दिया, लेकिन स्कूटर रख लिया। वह महिला, पीड़िता से परिचित थी, इसलिए पीड़िता उसे अपने e-रिक्शे पर लेकर थाने गई थी। उसने बताया कि थाना में कंपू TI उस पर रीझ गए, बातचीत के दौरान ही लड़की का नंबर भी ले लिया। इसके बाद उसी दिन लड़की को कॉल किया और बातों का जाल बिछाते हुए बोले–कभी भी कोई काम हो तो आ जाना। इसके बाद TI ने WhatsApp पर कॉल व चैट शुरू कर दी और लगातार चार दिन तक पीड़िता को अपने पास आने के लिए रिझाया।

e-रिक्शा पर कैंसर पहाड़िया की सैर का झांसा दिया था ठरकी TI ने

पीड़िता ने ठरकी TI की नीयत भांप ली और आखिरकार बुधवार को महिला सशक्तिकरण एक्टिविस्ट सबा रहमान से संपर्क किया। सबा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए लड़की के साथ मिलकर योजना बनाई और उसे उसे मोबाइल की रिकॉर्डिंग ऑन कर अंदर भेजा गया। सबा और उनकी टीम बाहर कुछ दूरी पर ही खड़ी रही। जैसे ही लड़की TI केएन त्रिपाठी के केबिन में पहुंची वह उसके पास आकर खड़े हो गए, पीड़िता ने बताया कि TI ने पहले उसका हाथ पकड़ा और जबरन खींच कर सीने से लगाकर किस कर लिया। लड़की ने विरोध किया, लेकिन TI ज्यादा ताकतवर निकला। वह पीड़िता के साथ चेंबर में ही रेप करने पर उतारू था। मामले की गंभीरता समझ पीड़िता ने बुद्धि से काम लिया और कहा-केबिन में कोई भी आ सकता है, अभी जाने दो फिर कभी बुला लेना। इस पर TI ने वचन लिया कि वह ई-रिक्शा से शाम कैंसर पहाड़िया पर आ जाए, वहां दोनों साथ सैर करेंगे। समझदारी और बहादुरी से TI के जाल से छूटी लड़की ने महिला एक्ट्विस्ट के साथ योजना के अनुसार आगे की कार्यवाही की और TI के विरुद्ध शिकायत दर्ज हो गई थी।

कई बार महिला को धमकाया

महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी TI लगातार फरार रहा। न तो पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई न ही कोई लिखित जानकारी दी। लंबी फरारी के दौरान वह लगातार पीड़िता को राजीनामे के लिए धमकाता रहा था। इसी बीच पीड़िता ने धमकाने की शिकायत भी जनकगंज थाना में दर्ज करा दी थी। कुछ ही दिन पहले TI त्रिपाठी को कोर्ट से इस मामले में जमानत मिली थी, लेकिन  मामले की गंभीरता के महकमे ने चलते गुरुवार को TI को बर्खास्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *