मृतक के परिजन को 4 लाख और 8 घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश

जबलपुर मध्यप्रदेश में जबलपुर के होटल वेलकम में हुए धमाके में एक युवती की मृत्यु हो गई है जबकि लगभग 20 लोग झुलस गए हैं। विस्फोट में मृत युवती के अलावा एक अन्य की हालत गंभीर बताई  बताई जा रही है, सभी को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जबलपुर-नागपुर रोड में तिलवारा पुल के पास बने इस होटल अभी का उद्घाटन भी नहीं हुआ है। शनिवार शाम कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था तभी द्वितीय तल पर तेज धमाका हुआ। घटना में जागृति नाम की युवती की मौत हो गई। एसडीएम पंकज मिश्रा के अनुसार आशंका है कि  किचिन में बिछाई गई गैस पाइपलाइन अथवा वहां रखे सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हुआ है। दुर्घटना में लगभग 20 लोग 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। इनमें एक व्यक्ति को झुलसने के साथ उसके सिर पर भी चोट आई है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी तक होटल मैनेजमेंट ने कुछ जानकारी नहीं दी है। ब्लास्ट होने की असल वजह क्या है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के निर्माणाधीन आईटीसी निजी होटल के किचन में गैस पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान आग लगने की घटना में एक महिला की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना में मृतक महिला के शोकाकुल परिजन के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभीघायलों को बेहतर उपचार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए जिला प्रशासन जबलपुर को समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिवार को चार लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर नियंत्रण तथा होटल संचालकों द्वारा निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *