कमिश्नर उज्जैन और आईजी ने किया मक्सी का दौरा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी में हुई घटना के संबंध में नई दिल्ली से दूरभाष पर कमिश्नर उज्जैन और आईजी उज्जैन से जानकारी ली। घटना के संबंध में उन्होंने सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की।

 

मक्सी जिला शाजापुर में वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। कुछ व्यक्तियों के परस्पर संघर्ष के पश्चात उत्पन्न स्थितियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राप्त की और अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आईजी उज्जैन रेंज और कमिश्नर उज्जैन ने मक्सी का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ व्यक्तियों के बीच परस्पर हुए विवाद में घायल हुए लोगों के उपचार के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *