2 महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों ने भी ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। टीकमगढ़ नगर पालिका के 4 कांग्रेसी पार्षद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही दो महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा के संभागीय प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना और जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के साथ भोपाल पहुंचकर भाजपा में शामिल हुए।

दरअसल, कांग्रेस के 6 पार्षद नपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव में शामिल हुए थे। अविश्वास की प्रक्रिया निरस्त होने के बाद से ही कांग्रेसी पार्षदों कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस पार्षद रामकुमार यादव, अरविंद रजक भोपाल पहुंचकर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस का समर्थन करने वाले हबीब राईन और अंशुल मोना जैन ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके अलावा महिला कांग्रेसी पार्षद राखी यादव के पति ध्रुव यादव और सीता कुशवाहा के पति वीरेंद्र कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए पार्षदों को मिठाई खिलाई और भाजपा का गमछा पहनाकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *