नई दिल्ली। हाल ही में 2024 की हुरून इंडिया ने अमीरों को लेकर एक सूची जारी की है जिसमें तीन शहरों का जिक्र किया गया है। सूची में उन तीन शहरों को जिक्र किया गया है जहां सबसे ज्यादा अरबपति निवास करते हैं। इस सूची में पहले स्थान पर मुंबई है। यहां 386 अरबपति रहते हैं। दूसरे स्थान पर नई दिल्ली है जहां 217 अरबपति रहते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर हैदराबाद है जहां 104 अरबपति रहते हैं। इससे पहले तीसरे स्थान पर बेंगलुरू था। लेकिन 17 नए अरबपति हैदराबाद में शिफ्ट होने की वजह से उसका स्थान तीसरा हो गया है। मुंबई में इस साल 58 अरबपति बढ़ गए हैं। वहीं, दिल्ली में इस साल 18 नए अरबपति बने हैं। मुंबई में देश के 25 फीसदी अरबपति रहते हैं।

मुंबई ने मार्च में एशिया के अरबपितयों के गढ़ के रूप में चीन को पछाड़ा था। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 की बात करें तो मुंबई में 92 अरबपति रहते हैं जो कि न्यूयॉर्क में इनकी संख्या 119 हैं। वहीं, लंदन में 97 अरबपति हैं। इस लिहाज से मुंबई को अरबपतियों के घर के रूप में दुनियाभर में तीसरा स्थान प्राप्त है। इससे इतर भारत ने कुल अरबपतियों की संख्या में चीन को पछाड़ दिया है। देश में अरबपतियों की संख्या में 29 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि चीन में यह संख्या 25 फीसदी घटी है। हुरुन इंडिया के चीफ रिसर्चर और फाउंडर अनस रहमान जुनैद ने कहा है, भारत एशिया के वेल्थ क्रिएशन इंजन के रूप में उभर रहा है। जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 फीसदी की गिरावट आई हैं वहीं, भारत में इनकी संख्या में 29 फीसदी की वृद्धि हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *