भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में ट्रक एवं पुलिस वाहन के बीच हुई दुर्घटना में तीन लोगों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से नीमच में आज प्रात: हुई दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। घायलों की समुचित चिकित्सा के लिए सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *