मंदाकिनी दीदी ने अपने प्रवचनों से बनाई अलग पहचान

पद्मभूषण युगतुलसी पंडित श्रीरामकिंकर उपाध्याय, राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 का अलंकरण समारोह हुआ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामायण के हनुमान, सुग्रीव, माता कैकयी, राजा दशरथ सहित विभिन्न पात्रों से संबंधित प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि दीदी मंदाकिनी को सम्मानित करने से राज्य सरकार का मान बढ़ा है। मंदाकिनी दीदी ने अपने प्रवचनों से अलग पहचान बनाई है। मेरी ओर से उनको बहुत बहुत बधाई।

दीदी मंदाकिनी ने कहा कि पंडित श्रीरामकिंकर उपाध्याय महाराजश्री ने अध्यात्म के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। वे ब्रह्मलीन होकर भी मानस के माध्यम से हमेशा हमारे बीच बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निरंतर संस्कृति एवं अध्यात्म के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दीदी मंदाकिनी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में अध्यात्म विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आध्यात्मिकता की बहुत जरूरत है।

संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेद्र सिंह लोधी ने कहा कि पंडित श्रीरामकिंकर उपाध्याय ने सनातन संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 49 वर्षों तक रामचरित मानस पर प्रवचन दिए हैं। वे मानस मर्मज्ञ, कथावाचक एवं हिन्दी के श्रेष्ठ साहित्यकार थे। उन्होंने जो उपदेश दिए वे सदियों तक मार्गदर्शन देते रहेगें। उनकी स्मृति में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाना सराहनीय है।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान लगातार विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रयास अतुलनीय है। संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने प्रशस्ति-पत्र का वाचन किया। प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. वैद्यनाथ लाभ, प्राचार्य नूतन महाविद्यालय प्रो. सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी, पत्रकार, छात्र-छात्राएं तथा अध्यात्म और संस्कृति से जुड़े नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Did you find the information you were looking for on this page?

0 / 400

Demo Title

Demo Description


Introducing your First Popup.
Customize text and design to perfectly suit your needs and preferences.

This will close in 17 seconds