भोपाल । एससी/एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जो फैसला दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। संघ सुप्रीम कोर्ट के कोटे मे कोटे पर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है। उसे पर संघ ने कहा है। इस फैसले से केवल नौकरी ही नहीं, राजनीतिक क्षेत्र में भी लागू किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की समीक्षा करने के बाद संघ का यह पक्ष सामने आया है।

संघ का कहना है,आरक्षण,जाति भेदभाव खत्म करने, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सभी लोगों को बराबरी का हक देने वाला है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सामाजिक संरचना को बेहतर बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। संघ का यह भी मानना है, कि अभी पढ़ाई और नौकरी में आरक्षण की जो सुविधा मिल रही थी। इसका लाभ कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिल पा रहा था। अब क्रीमी लेयर को अलग करके इसी वर्ग के उन लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिन्हें वास्तव में उसकी जरूरत है। संघ ने कहा लोकसभा और विधानसभा में आरक्षित सीटों के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

सभी राजनीतिक दलों से संपर्क करेगा संघ

संघ के बीच में जो विचार मंथन हुआ है। उसके अनुसार संघ ने तय किया है। संघ पदाधिकारी सभी राजनीतिक दलों के साथ मुलाकात कर,संघ के विचारों के बारे में बताएंगे। जल्द ही यह सिलसिला शुरू होने जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ के पदाधिकारी जल्द ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी इत्यादि के प्रमुख नेताओं से मिलकर संघ की विचारधारा से उन्हें अवगत कराएंगे। पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक दलों के साथ संघ की दूरियां बन गई हैं। उन दूरियों को समाप्त करने की नई पहल संघ द्वारा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *