कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को छोड़ दिया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं। कोलंबो में भारतीय दूतावास और जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने श्रीलंकाई सरकार के अधिकारियों के सहयोग से भारतीय मछुआरों की रिहाई तय की थी।

दूतावास ने रिहा किए मछुआरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं। भारतीय मिशन ने एक्स पर बताया कि डीएचसी डॉ सत्यंजल और अन्य अधिकारियों ने मछुआरों से मुलाकात की थी, उनका हाल-चाल जाना और उनकी वापसी का आश्वासन दिया।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में विवाद की एक प्रमुख वजह रहा है। बता दें श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और कथित तौर पर द्वीपीय देश के क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नाव के बीच गुरुवार सुबह टकराव के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया। नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में बुलाया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज0 कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *