नई दिल्ली । वर्ष 2024-25 की विवरणी भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। मात्र 3 दिन रिटर्न भरने के बचे हैं। आयकर विभाग का सर्वर रो-रो कर चल रहा है। शनिवार की सुबह 3 बजे सरवर का मेंटेनेंस किया जा रहा था। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरवर पूरी तरह से बंद था। जैसे-तैसे सर्वर चालू हुआ। 10 से 12 मिनट में एक रिटर्न भर जाती है, लेकिन इसको भरने में आधा घंटा से ज्यादा का समय लग रहा था।

सरवर में पिछले कई दिनों से यह परेशानी चल रही है। आयकरदाता, सीए और वकील आयकर रिटर्न भरने के लिए परेशान हो रहे हैं। कर सलाहकारों के यहांरिटर्न भरने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। सीए के कर्मचारी 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। इसके बाद भी आयकर विवरणी सरवर के कारण नहीं भर पा रहे हैं। आयकर विभाग आए दिन अपने पोर्टल पर नए-नए बदलाव करता है। जिसके कारण बार-बार सरवर बंद हो जाता है। आयकर विवरणी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *