नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार सुबह ट्वीट करते हुए बताया गया है, कि केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं हैं। इस संदेश के साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही-चीनी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बजट की कॉपी सौंपते हुए बजट पेश करने की मंजूरी ली। इस अवसर पर राष्ट्रपति मूर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाया और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *