केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

ग्वालियर। आज भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश उत्साह और उमंग के साथ उन्हें पुष्पमाला पहनकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता चौहान के स्वागत के लिए पहुंचे थे। चौहान दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के द्वारा भोपाल जा रहें थे। सारा स्टेशन पर शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था। ढोल ताशे बज रहे थे।

शिवराज सिंह चौहान का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर के नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह ने गुलदस्ता देकर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, निगम सभापति मनोज तोमर, कप्तान सिंह सहसारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री राजू पलैया, विनय जैन, विकास साहू, प्रेम सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह कौरव विवेक रावत,अरूणा किरार, नरेंद्र किरार अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *