-पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री हुए शपथ ग्रहण में शामिल

भुवनेश्वर। ओडिशा के माने हुए आदिवासी नेता और चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने आज बुधवार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं कनकवर्धन सिंह और प्रवति परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसी के साथ ओडिशा में पहले बार भाजपा की सरकार का गठन हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री व अनेक केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

ओडिशा राज्य के कद्दावर आदिवासी नेता और चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जबकि उपमुख्यमंत्री के तौर पर कनकवर्धन सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आप 1995 से पटनागढ़ विधानसभा सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं और गठबंधन सरकार में दो बार के मंत्री भी रहे हैं। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष का पदभार भी आप संभाल चुके हैं। यही नहीं कनकवर्धन की पत्नी भी भाजपा की टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। इनके अतिरिक्त प्रवति परीदा को भी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई है। पेशे से वकील प्रवति नीमपाडा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं हैं। प्रवति प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।

भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और अन्य केंद्रीय मंत्री व अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *