ओडिशा : देश में इस बार लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों में भी विधानसभा चुनाव हुए। इसमें ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को गहरा झटका लगा है। यहां से भाजपा के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य की कुल 147 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 78 सीटों पर जीत मिली है। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सत्ता का उदय हुआ, और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल की 24 सालों से चल रहीं सत्ता का अंत हो गया।

नवीन पटनायक ने अपने पद से दिया इस्तीफा

ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार के बाद आज बीजू जनता दल के मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में पिछले 24 साल से प्रदेश की सत्ता में शासन कर रहे बीजद को बेदखल कर सत्ता छीन ली है। मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक हिंजिली विधानसभा सीट से तो चुनाव जीत गए, लकिन कांटाबांजी से वो चुनाव हार गए।

ओडिशा में मिला भाजपा को बहुमत

ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। यहां विधानसभा की कुल 147 सीटों मे से बहुमत का आंकड़ा 74 है। राज्य में भाजपा को 78 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि बीजू जनता दल को यहां महज 51 सीटें, तो कांग्रेस को 14 और CPIM को 1 सीटें मिली हैं। वहीं, यहां 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *