गुना। लोकसभा संसदीय सीट गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वहीं राजगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा से 5 लाख 40 हजार 929 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

सिंधिया ने अपनी रिकॉर्ड जीत का स्वयं रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2002 में हुए उपचुनाव में सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी स्व. देशराज सिंह यादव (वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी के पिता) को करीबन 4 लाख 6 हजार से अधिक वोटों से हराया था। अब उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र राव को रिकॉर्ड मतों से पटखनी दी है। इस दौरान सिंधिया को कुल 9,23,302 मत मिले। जबकि कांग्रेस के यादवेन्द्र राव को 3,82,373 मत मिले। इसके अलावा बसपा के धनीराम चौधरी को 30253 एवं नोटा पर 9089 मत मिले। इसी तरह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भाजपा के सांसद रोडमल नागर से 1,40,323 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां बसपा को 13434 एवं नोटा को 6988 वोट मिले। इस दौरान भाजपा के रोडमल नागर को 7,26,215 वोट एवं दिग्विजय सिंह को 5,84,074 वोट मिले। इधर गुना एवं राजगढ़ लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत पर भाजपाजनों ने जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपाजनों ने जीत की खुशी में अंबेडकर चौराहा पर जमकर आतिशबाजी चलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर हुआ था 72.5 प्रतिशत मतदान

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा में 18.8 लाख मतदाता है। जिसमें से 7 मई को हुए मतदान में 72.5 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा के चुनाव में संसदीय क्षेत्र 4 गुना की विधानसभा शिवपुरी में 69.31 प्रतिशत, पिछोर में 74.05 प्रतिशत, कोलारस में 70.7, बमोरी में 75.47, गुना में 70.7, अशोकनगर में 74.13, चंदेरी में 73.55, मुंगावली में 72.12 प्रतिशत रहा था। जबकि कुल औसत प्रतिशत 72.50 रहा।

विधानसभावार अभ्यर्थियों को प्राप्त हुए मतों की जानकारी

इसके पूर्व मंगलवार को सुबह 8 बजे से जिले की सभी 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती शासकीय स्नातकोत्तर के महाविद्यालय गुना के अलग-अलग कक्षों में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्णं मतगणना संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर सहायक रिटर्निग ऑफिसर बमोरी श्रीमति शिवानी पाण्डे द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया को 119692, धनीराम चौधरी को 3466, यादवेन्द्र राव देशराज सिंह को 43464, कन्छेदी लाल कुशवाहा को 817, एडवोकेट करन सिंह जाटव को 538, डी.एस. चौहान (एडवोकेट) को 140, मनीष श्रीवास्तव को 169, मोहम्मद जावेद अंसारी को 174, किसन लाल अहिरवार को 182, गजानंद कुशवाह को 249, मनमोहन को 212, महेन्द्र जैन भैयन को 297, मोहन को 313, राकेश को 479, हेमंत सिंह कुशवाह को 508 एवं नोटा को 1316 वोट प्राप्त हुये है ।

यह रही गुना की स्थिति

सहायक रिटर्निग ऑफिसर गुना रवि मालवीय द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया को 124494, धनीराम चौधरी को 2933, यादवेन्द्र राव देशराज सिंह को 37597, कन्छेदी लाल कुशवाहा को 371, एडवोकेट करन सिंह जाटव को 326, डी.एस. चौहान (एडवोकेट) को 87, मनीष श्रीवास्तव को 376, मोहम्मद जावेद अंसारी को 86, किसन लाल अहिरवार को 118, गजानंद कुशवाह को 231, मनमोहन को 114, महेन्द्र जैन भैयन को 190, मोहन को 177, राकेश को 220, हेमंत सिंह कुशवाह को 377 एवं नोटा को 1050 वोट प्राप्त हुये है ।

चांचौड़ा में पिछड़े दिग्विजय

सहायक रिटर्निग ऑफिसर चांचौड़ा विकास कुमार आनंद द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार दिग्विजय सिंह को 78356, डॉ. राजेन्द्र सूर्यवंशी को 1671, रोडमल नागर को 88077, अशोक पवार को 999 , जितेन्द्र सिंह को 770, दिनेश राजावत को 478, बाबू सिंह को 196 , रामचरण प्रजापति को 268, विशाल सोनी (एडवोकेट) को 502 , अनिल को 262, अनिल जैन को 534, जगदीश कारपेंटर को 297, राधेश्याम मालवीय को 457 , रोडमल को 564 , सुनील भील को 608 एवं नोटा को 1196 वोट प्राप्त हुये है ।

राघौगढ़ में दिग्विजय ने ली बढ़त

सहायक रिटर्निग ऑफिसर राघौगढ़ अंजली रमेश द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार दिग्विजय सिंह को 93177, डॉ. राजेन्द्र सूर्यवंशी को 2147, रोडमल नागर को 81640, अशोक पवार को 810, जितेन्द्र सिंह को 616, दिनेश राजावत को 623, बाबू सिंह को 142, रामचरण प्रजापति को 170, विशाल सोनी (एडवोकेट) को 390, अनिल को 240, अनिल जैन को 432, जगदीश कारपेंटर को 283, राधेश्याम मालवीय को 421, रोडमल को 619, सुनील भील को 519 एवं नोटा को 1151 वोट प्राप्त हुये है ।

कलेक्टर-एसपी ने जताया आभार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा एवं मतगणना प्रभारी प्रथम कौशिक द्वारा जिले में शांतिपूर्णं एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना संपन्न होने पर मतगणना ड्यूटी में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं, आम नागरिकों, सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोकसभा निर्वाचन की मतगणना में संबंद्ध सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इसी प्रकार विद्युत व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, जल प्रदाय, आईटी सैल की तकनीकी टीम, पीडब्लयूडी की टीम सहित सभी का आभार व्यक्त किया। कानून व्यवस्था बनाये रखने में तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय भूमिका के प्रति धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया एवं सराहना करते हुए कहा कि आम जनता तक सूचनाएं भेजने में उनकी अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *