गिर सोमनाथ : दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह भगवान सोमनाथ की पूजा-अर्चना की। अमित शाह के साथ उनकी धर्मपत्नि सोनल शाह और बेटे जय शाह भी उपस्थित रहे| इसके अलावा सांसद राजेश चूडास्मा, सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी जेडी परमार, झवेरीभाई ठकरार, महेन्द्र पीठिया समेत अग्रणी मौजूद रहे। सोमनाथ ट्रस्ट ने मोमेन्टो देकर अमित शाह स्वागत किया। शुक्रवार को गुजरात पहुंचे अमित शाह करीब 40 मिनट राजकोट में रुके थे| राजकोट में अमित शाह ने टीआरपी गेमिंग जोन अग्निकांड मामले की चल रही जांच के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। अमित शाह ने राजकोट शहर पुलिस आयुक्त ब्रजेशकुमार झा के अलावा कलेक्टर प्रभव जोशी, महानगर पालिका आयुक्त डीपी देसाई के साथ भी चर्चा की| राजकोट में 40 मिनट रुकने के बाद अमित शाह सोमनाथ के लिए रवाना हो गए और वहीं रात्रि विश्राम कर आज सुबह भगवान सोमनाथ के दर्शन-पूजन किए| दोपहर का भोजन करने के बाद अमित शाह सोमनाथ से अहमदाबाद के रवाना होंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *