-मृतकों की पहचान के लिए होगा डीएनए, जोन का मालिक गिरफ्तार

राजकोट । गुजरात के राजकोट में शनिवार को एक गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से अब तक 12 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई है। आग से जले लोगों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शॉपिंग मॉल में गेमिंग जोन के अंदर उस वक्त आग लग गई, जब मॉल बच्चों से भरा हुआ था। गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से आग का धुआं उठता दिखाई दे रहा था । इस हादसे में कुछ लोग गेमिंग जोन के अंदर फंसे गए थे जहां बचाव अभियान चलाकर उनका रेस्क्यू किया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग मॉल के निचले हिस्से में लगी थी। उस वक्त मॉल में करीब 60 लोग मौजूद थे। सकुशल बाहर आए एक लड़के ने घटना के बारे में बताया कि आग लगने के बाद बाहर निकलने का कोई विकल्प नहीं था। आग लगते ही मॉल के कर्मचारी वहां से भाग गए। जो अंदर मौजूद थे, उनको निललने का रास्ता नहीं मिला जिस कारण कई लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं।हादसे की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गेम जोन के संचालक ने फायर डिपार्टमेंट से एनओसी नहीं ली थी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने और इसमें कई लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुखी हैं। मुर्मू ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की हैं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की ईश्‍वर से प्रार्थना की है।

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा-राजकोट में आग की दुर्घटना से वह बेहद व्यथित हैं। उनकी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए काम कर रहा है। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजकोट के गेम जोन में हुई इस दुर्घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है। वह मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से बात की है और इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की है।

वहीं घटना पर शोक जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा-गुजरात के राजकोट में एक मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि सभी घायल यथाशीघ्र ठीक हो जाएं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि वह शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्‍वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। राजकोट-टीआरपी गेम जोन में आग लगने का मामला राज्य सरकार राजकोट में एक विशेष आरोग्य टीम भेजेगी। जले हुए शवों की तत्काल पहचान के लिए डीएनए टेस्‍ट कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के बाद गुजरात के सारे गेम जोनों को बंद करने का आदेश दिया। राज्य सरकार की ओर से मृतक के परिवारों को चार लाख और घायलों को 50,000 रुपए का मुआवजे देने की घोषणा की गई है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा बड़ी दुखदायी घटना घटी। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई। हाईकोर्ट के बार बार कहने के बाद भी फयर सेफ़्टी के लिए बीजेपी सरकार कोई कदम नहीं उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *