-भीषण गर्मी के बावजूद गिरफ्तारी देने भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बावजूद आज रविवार को दिल्ली में आाम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में जाकर गिरफ्तारी देने की बात कही थी, लेकिन इजाजत नहीं मिलने के कारण उन्हें रोक दिया गया और कुछ देर बाद ही प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और तमाम कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर पहुंच प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी दफ्तर से सभी नेता व कार्यकर्ता तय समय पर भाजपा कार्यालय जाने वाले थे, लेकिन उन्हें इससे पहले ही रोक दिया गया। इस भीषण गर्मी के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। इससे पहले कि प्रदर्शन कर रहे आप नेता व कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर पहुंचते उन्हें रोक दिया गया। भाजपा कार्यालय में पहुंचने और गिरफ्तारी देने की इजाजत नहीं मिली थी, जिस कारण कुछ समय के बाद ही प्रदर्शन समाप्त हो गया।

प्रदर्शन में आम लोग भी हुए शामिल

आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के समर्थन में जमा भीड़ में काफी तादाद में आम लोग भी नजर आए। प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई और सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े लेकिन उन्हें वहां पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। कायार्लय में जाने और गिरफ्तारी देने की इजाजत नहीं मिली, इसके बाद आप को अपना प्रदर्शन रोकना पड़ा। इस बीच आम जनता भी केजरीवाल के प्रदर्शन में शरीक होती हुई नजर आई।

सुरक्षा के भारी इंतजाम

दिल्ली की भीषण गर्मी के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में जुटी भारी भीड़ का आंकलन दिल्ली पुलिस को पहले से ही था, इसलिए भारी सुरक्षा बल का इंतजाम किया गया था। हद यह रही कि प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को भी लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *