पश्चिम बंगाल में हुई सर्वाधिक वोटिंग मायावती, अक्षय कुमार, अनिल अंबानी और पीयूष गोयल सहित कई दिग्गजों ने किया मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग देश के 8 राज्यों ओर 49 सीटों पर चल रही है। सुबह 9 बजे तक 10.28 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.35 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 6.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 6.99प्रतिशत, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 10.37प्रतिशत और लखनऊ ईस्ट सीट पर 10.88प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान के बीच दुखद खबर भी आ रहीं है। उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई। उधर पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा कैंडिडेट अर्जुन सिंह ने टीएमसी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है।मतदान के लिए कई दिग्गजों ने सुबह सुबह अपने वोट का उपयोग किया। मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, फरहान अख्तर, के अलावा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।इसके अलावा, बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

पांचवें चरण में इन सीटों पर मतदान

बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर झारखंड: चतरा, कोडरमा, हजारीबाग

महाराष्ट्र: धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण

ओडिशा: बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलनगीर, कंधमाल, अस्का

उत्तर प्रदेश: मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा

पश्चिम बंगाल: बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

जम्मू और कश्मीर: बारामुला लद्दाख: लद्दाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *