इन्दौर : खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक देवलोकगमन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा 9 मई 2024 को प्रातः 10:30 बजे उनके निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

परिजन से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद मालू रात को भोजन करने के बाद जैसे ही रूम में गए वैसे ही सीवियर कार्डियक अरेस्ट हुआ। अस्पताल ले जाते उसके पहले ही उनका निधन हो गया। – मालू का आखिरी पोस्ट कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर गोंविद मालू ने 12 घंटे पहले हमला बोला था। उन्होंने एक्स हेंडल पर लिखा था- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की गोली से नहीं पुलिस की गोली से मृत बताते हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो.रामगोपाल राम मंदिर को बेकार बताते हुए, बाबरी-परस्ती की परस्तीश में बेकरार हो, सनातन-राम को निशाना बनाते हैं, क्यों? राष्ट्रिय जनता दल सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करते हैं। क्यों? अजा-जजा आरक्षण खत्म करने की साजिश कौन रच रहा है? बहन कु. मायावती कहती हैं मुफ्त अनाज बंद कर देंगी, क्योंकि मोदी सरकार मकान, मुफ्त अन्न, स्वास्थ्य आयुष्मान योजना दलितों-गरीबों, मुस्लिमों को भी बराबर के हक से दे रही है। जो इन लोगों ने वोट बैंक समझ रखा है। जिन्होंने देश को तो क्या, अपनी पार्टी के संविधान को ताक में रखा वे आज संविधान की किताब लहरा कर डर बता रहें हैं। जबकि संविधान की मूल आत्मा को खत्म करने की साजिश इंदिराजी ने रची थी, भूल गए केशवानंद भारती केस का निर्णय। देश को याद है राहुल गांधीजी। आपके मुंह से आम्बेडकर जी का नाम शोभा नहीं देता। वे करते तुष्टिकरण, हम करते संतुष्टिकरण जब मोदी दहाड़ते हैं तो इनकी जमीन में भूकंप आ जाता है। मोदीजी जहां जाते हैं, सांस्कृतिक राष्ट्र की आधारशीला के वृक्ष को पानी देते हैं, काशी, महाकाल, मथुरा, धार की भोजशाला हो या कोई भी शक्ति पीठ। बाबरी के सिपाहसालर, इस्लामिक राष्ट्र बनाने के, इरादों और पौधे को सींचते हैं। सत्ता के लिए वोट बैंक के लिए वर्ग विभाजन के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *