-इस साल हज पर जाने वालों के लिए सऊदी अरब की फतवा काउंसिल का आदेश

रियाद । सऊदी अरब ने हज को लेकर नियमों में सख्ती बरती है। सऊदी अरब की फतवा परिषद ने हज के लिए परमिट अनिवार्य जारी कर नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही है। जारी फतवे के अनुसार आधिकारिक परमिट के बिना हज नहीं किया जा सकेगा। ये कदम हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के चलते उठाया गया कदम है। ये फतवा परमिट लेने की जरूरत पर जोर देने के साथ-साथ इस्लामी कानून के तहत हज के महत्व पर भी प्रकाश डालता है। एक रिपोर्ट के अनुसार आंतरिक मंत्रालय, हज मंत्रालय, ग्रैंड मस्जिद और मदीना मस्जिद के मामलों की देखभाल के लिए बने सामान्य प्राधिकरण के सहयोग से ये फैसला लिया गया है।

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि हज पर आने वाले लोगों को इन नियमों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने की जरुरत पर भी जोर दिया है। हज पर आने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और जोखिमों के बारे में चिंताओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, परमिट जारी करने से हज यात्रा से जुड़े अरकान सरलता से पूरे हो जाते हैं, जिससे शरिया द्वारा अनिवार्य सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित होती है। यह व्यवस्था, सुरक्षा बनाए रखने और भीड़भाड़ और संभावित भगदड़ को रोकने के लिए हज यात्रियों की संख्या के प्रबंधन के लिए बहुत जरुरी है। वरिष्ठ विद्वानों की परिषद के अनुसार हज परमिट लेना न केवल एक कानूनी दायित्व है बल्कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुपालन के लिए भी बहुत जरुरी है। जो लोग इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे वे न केवल कानूनी परिणामों से बचेंगे बल्कि उन्हें इनामात से नवाजा भी जाएगा। 2024 में करीब 20 लाख भारतीय हज यात्रियों के हज पर जाने की उम्मीद है। भारत से एक लाख, 39 हजार लोग हज पर जाएंगे। देशभर से लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था। इनमें से लॉटरी सिस्टम के जरिए 1,39054 हाजियों का नाम चुन लिए गए हैं। करीब 35 हजार लोग निजी रूप से हज पर जाएंगे। भारत और सऊदी की सरकारों के बीच बीते साल द्विपक्षीय हज समझौता हुआ है। इसके तहत हज 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 हाजियों का कोटा तय हुआ था। इसमें भारतीय हज समिति के जरिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं। हज ग्रुप संचालकों के जरिए से 35,005 हाजी सऊदी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *