मदुरै । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस, द्रमुक सहित इंडिया समूह में शामिल पार्टियां निहायत भ्रष्ट हैं। तमिलनाडु में आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मंदिरों की नगरी मदुरै में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस, द्रमुक सहित इंडिया समूह में शामिल सभी पार्टियां वंशवादी और भ्रष्ट हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी भ्रष्ट नेताओं को हटाकर जेल में डालने का वादा किया था। विपक्षी दलों के कई नेता या जमानत पर हैं या जेल में हैं। अगर लोग भ्रष्ट नेताओं को जेल में देखना चाहते हैं, तब उन्हें भाजपा को वोट करना चाहिए। श्री नड्डा ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु में लाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, श्री मोदी अगर तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए, तब 2027 तक देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिका, यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भी कोविड-19 और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मंदी देखी गई, लेकिन भारत ने 11वें स्थान से 5वें स्थान पर एक बड़ी छलांग लगाई है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जो लोग ‘मेड इन चाइना’ मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वे अब ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और इसके निर्यात में वृद्धि कई गुना बढ़ गई है। देश में इस्पात विनिर्माण और पेट्रोल रसायन वस्तुओं के निर्यात में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों, हाशिए पर रहे लोगों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की जरूरतों का ख्याल रखा गया। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों तक पहुंचा, जिसमें तमिलनाडु के 3.6 करोड़ लोग शामिल हैं, जिसके तहत लोगों को 05 किलोग्राम चावल या गेहूं और एक किलोग्राम दाल मुफ्त मिल रही है। इससे देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर आने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *