मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी मादा चीता ‘गामिनी’ ने पांच नहीं बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दी। 10 मार्च को उन्होंने जानकारी साझा की थी कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है।

गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।’

सोमवार सुबह अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लिखा— ‘गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है, यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! उन्होंने छह शावकों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब कूनों राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *