भोपाल : मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

जुलाई 2023 से 4 फीसदी डीए बढ़ा

नई दरें जुलाई 2023 से लागू की गई है, जिसके बाद राज्य कर्मंचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो गया है। इस महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मार्च माह के वेतन के साथ अप्रेल में होने वाले भुगतान में किया जाएगा। एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह राशि जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी।इसका लाभ राज्य के 7.50 लाख  कर्मचारियों को मिलेगा। इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों के नॉमिनी को एकमुश्त एरियर की राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *