नई दिल्ली । देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद पुणे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को तेज बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बुधवार की रात को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि प्रतिभा पाटिल ने साल 2007 से 2012 तक भारत की 12वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं। बता दें कि प्रतिभा पाटिल साल 1962 में पहली बार महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जलगांव शहर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। दरअसल, चालीसगांव में क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में उनके भाषण के बाद, उन पर महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण की नजर पड़ी, जिन्होंने तुरंत उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *