टेक्सस । ‎‎जिंदगी में कब किसके साथ क्या घटना हो जाए, इसका ‎किसी को कोई पता नहीं होता। कई बार तो साधारण सी बीमारी भी इंसान की ‎जिंदगी को 360 डिग्री बदल देती हैं। अमेरिका में रहने वाली एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे सर्दी-जुकाम के बाद ठंड लगकर बुखार आया था। दरअसल हमारे साथ भी कई बार होता होगा कि छोटी सी परेशानी को हम सामान्य समझ बैठते हैं। यही गलती एक महिला टीचर ने की थी। जिसके बाद वो अस्पताल पहुंची लेकिन जब वह वापस आई तो उसकी ‎‎‎जिंदगी पहले जैसी नहीं रह गई थी। न तो वो अपने पैरों पर चलने लायक बची थी और न ही हाथ से कुछ काम कर सकती थी। अमेरिका के टेक्सस में रहने वाली एक टीचर के साथ जो हुआ, वो काफी खौफनाक था। 51 साल की शेरी मूडी नाम की महिला एक स्कूल में पढ़ाती थी। वो अपने स्टूडेंट्स के साथ एक ट्रिप पर गई थी। इसी बीच उसके हाथ-पांव में ठंड महसूस होने लगी। उसे लगा मानो ये जम से रहे हैं। पहले तो महिला इसे साधारण सर्दी-जुकाम समझ रही थी लेकिन अगले 5 दिनों में तेज़ बुखार के साथ वो अस्पताल पहुंच गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक शेरी की इस हालत की वजह स्ट्रेप्टोकॉकस नाम के वायरस का इंफेक्शन है। इसकी वजह से सेप्टिक शॉक की कंडीशन ने महिला के हाथों-पैरों में इंफेक्शन कुछ इस तरह फैला दिया कि उसके हाथ-पैर काटने पड़ गए। हैरानी की बात ये है कि शेरी के मुताबिक वो हमेशा स्वस्थ जीवन जीती आई हैं और एक्सरसाइज़ करती रहती थीं। ऐसे में उन्हें बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि उनके साथ ऐसा हो जाएगा। चूंकि वो अर्थराइटिस की दवाएं ले रही थीं, ऐसे में इस इंफेक्शन से लड़ने के लिए उनका शरीर तैयार नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *