– चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कांग्रेस नेता केतन पटेल नें ‎किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। इस बार लोकसभा का चुनाव प्रियंका गांधी रायबरेली की बजाय दमन अथवा दीव से लड़ सकती हैं। यह बड़ा दावा दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। उनका कहना है कि संभव है कि प्रियंका गांधी केंद्र शासित प्रदेश से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। केतन ने कहा कि पार्टी हाई कमांड ने उनसे इसको लेकर आंकड़े जुटाने को कहा है। उन्होंने कहा ‎कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। केतन पटेल ने कहा ‎कि हाई कमांड ने हमें आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी दी है। यहां प्रियंका जी के आने से पूरे दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र को लाभ मिलेगा।

बता दें ‎कि दक्षिण गुजरात पहले से भी हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहा है। पटेल ने कहा कि आंकड़े जुटाने से मतलब यहां कि जमीनी हकीकत, वोटरों की पसंद और पिछले प्रदर्शन से संबंधि जानकारी पार्टी नेतृत्व को देना है। जानकारों ने बताया ‎कि इस बार गांधी परिवार का ही सदस्य पारंपरिक रायबरेली सीट से चुनाव में उतर सकता है। इस बार सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था। वहीं भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें से एक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पीएम मोदी खुद एक बार फिर से अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी से ही मैदान में होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर काम कर रही है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। दोनों के बीच सीट शेयरिंग की डील भी फाइनल हो गई है। हालांकि कांग्रेस ने कहीं से भी अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *