नई दिल्ली: ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद उन्होंने ही इस गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि Aditya-L1 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान ही उन्हें कैंसर के बारे में पता लग गया था। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन के दौरान ही उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगी थीं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि सोमनाथ को आगे हुए स्कैन से बीमारी के बढ़ने के बारे में पता चला था। इसरो चीफ का कहना है, ‘कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के समय थी। हालांकि, तब तक इसके बारे में स्थिति साफ नहीं थी। कुछ भी तब पता नहीं था।’

रिपोर्ट के अनुसार, इसरो चीफ ने कहा, ‘वह परिवार के लिए झटका था, लेकिन अब कैंसर और इसके इलाज को समाधान की तरह लिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘तब इलाज के बारे में अनिश्चित था और प्रक्रियाओं से गुजर रहा था।’ खास बात है कि अस्पताल में सिर्फ चार ही दिन गुजारने के बाद उन्होंने इसरो में दोबारा सेवाएं देना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘नियमित रूप से जांच और स्कैनिंग हो रही है। लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं और काम करना शुरू कर दिया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *