-अगले 100 दिन 370 के आंकड़े को पार करने के लिए जुट जाएं

नई दिल्‍ली। आम चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अगले 100 दिन तक नए उमंग, नए उत्‍साह, नए जोश और नई ऊर्जा के साथ काम करना है। उन्‍होंने कहा कि हमें हर वर्ग, हर समाज और हर पंथ का विश्‍वास हासिल करना है। पीएम मोदी ने कहा कि यदि एनडीए को 400 के पार लेकर जाना हैं, तब भाजपा को 370 का माइलस्‍टोन पार करना ही होगा। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि अगले 100 दिन हमें नई ऊर्जा, नए संकल्‍प और नए जोश के साथ काम करना होगा। हमें समाज के हर वर्ग, हर तबके और हर पंथ के लोगों का विश्‍वास हासिल करना होगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। यह संकल्प विकसित भारत का है। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। यह हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अयोध्‍या के राम मंदिर का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने 5 सदियों का इंतजार खत्‍म किया। उन्‍होंने कहा, ‘मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तब उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तब चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। पीएम मोदी ने कहा, जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमारी सरकार ने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराया गया है। 7 दशक बाद हमारी सरकार न करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बुंलद कर पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन विपक्षी नेता भी ‘एनडीए सरकार 400 पार’ के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा। भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन 24 घंटे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खासकर युवाओं का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा, ‘आज 18 फरवरी है और इस कालखंड में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचें हैं, वे देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। अगले 100 दिन हम सबको जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है। हमे सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तब देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलेंगी। इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है, ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। पीएम ने कहा, ‘जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमारी सरकार ने उन्हें पूजा है। आने वाले समय में हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के लिए अवसर ही अवसर आने वाले हैं। मिशन शक्ति से देश में नारीशक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संपूर्ण इकोसिस्टम बनेगा। 15 हजार महिला एसएचजी को ड्रोन मिलने वाले हैं। अब ड्रोन दीदी खेती में वैज्ञानिकता और आधुनिकता लाएगी। अब देश में 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनाई जाएगी। उन्‍होंने कहा, हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वादा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वहां वादा है, विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और एनडीए गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैन आचार्य विद्यासागर को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जैन धर्म की अमूल्य आध्यात्मिक विरासत को आचार्य विद्यासागर महाराज ने नया आयाम दिया। ज्ञान, करुणा व सद्भावना से परिपूर्ण उनकी शिक्षाएं सदैव हमें समाज और संस्कृति के उत्कर्ष के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *