ट्रंप के राष्ट्रपति बनाते ही जंग खत्म हो जाएगी

मॉस्को । रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में रूस को हराना नामुमकिन है। इस सच को नाटो को भी स्वीकार कर लेना चाहिए। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर किए गए हमले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की मदद लेने के बाद भी रूस को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा अमेरिका, नाटो और यूरोप को भी पता चल गया है कि रूस की ताकत क्या है। अपने दो घंटे के इंटरव्यू के दौरान कार्लसन ने पुतिन से कई सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या रूस पोलैंड और लातविया पर भी हमला करने की योजना बना रहा है। इसपर पुतिन ने कहा, पौलैंड और लातविया में मेरी कोई रुचि नहीं है। ये दोनों देश ही नहीं, हमें किसी और देश में कोई रुचि नहीं है। युद्ध एक ही स्थिति में हो सकता है। अगर पोलैंड हमला कर दे तब रूस जबाव देगा। बता दें कि पोलैंड और लातविया भी नाटो के सदस्य देश हैं। कार्लसन ने इवान गेरशकोविच के बारे में भी सवाल किया कि क्या उन्हें रिहा किया जा सकता है। इस पर पुतिन ने कहा, इस मामले को सुलझाने में कोई दिक्कत नहीं है। हम चाहते हैं कि इसका कोई समाधान निकले और स्पेशल चैनल के जरिए बात चल भी रही है। जल्द ही इसका समाधान निकलना चाहिए। बता दें कि रिपोर्टर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि जासूसी की बात को खारिज किया था। पुतिन ने कहा, अमेरिका बार-बार कहता है कि युद्ध रुकना चाहिए। लेकिन वास्तव में अगर वह चाहता है कि युद्ध रुक जाए, तब उन्हें यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई बंद कर देनी चाहिए। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के बारे में भी बात करते हुए पुतिन ने कहा, ऐसा लग रहा है कि वहां परिवर्तन होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *