-सीएम ने दिखाई सख्ती, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

देहरादून। बीती रात हल्द्धानी में हुई हिंसा में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और 3 सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में लगभग 100 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब एक अवैध धार्मिक स्थल को तोड़कर पुलिस और प्रशासन के लोग लौट रहे थे,तभी टीम पर अचानक छतों से पत्थर बरसने लगे। ये सब पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। सीएम ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) एपी अंशुमान ने कहा कि अब तक 4 मौत की सूचना आई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इस बीच नैनीताल की डीएम वंदना ने पूरे हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया तो दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया। जिस तरह हिंसा को अंजाम दिया गया उसे देखते हुए डीएम ने कहा है कि इसकी साजिश पहले से थी। डीएम वंदना ने कहा, उन्होंने (उपद्रवियों) ने बनभूलपुरा पुलिस स्टेशन को जलाने की कोशिश की। उस समय पुलिसकर्मी थाने में मौजूद थे। उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने भीड़ को नियंत्रित किया और पुलिस थाने में नहीं घुसने दिया। इसके बाद हिंसा गांधी नगर तक फैल गई। डीएम ने हिंसा के पीछे साजिश बताते हुए कहा, ऐसा लगता है कि हिंसा की प्लानिंग पहले से थी और बिना किसी उकसावे के ऐसा किया गया। डीएम ने कहा, पुलिस थाने के बाहर भी हिंसा हुई। कछ लोगों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने हवा में फायरिंग की। तीन-चार मृतकों को अस्पताल में लाया गया है, जिन्हें गोली लगी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। यह जांच का विषय है कि वे पुलिस की फायरिंग में मारे गए या अपने ही लोगों की ओर की गई फायरिंग की जद में आए। डीएम ने कहा कि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सीएम ने बढ़ती हिंसा मामले में सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी में पूरा बवाल उस वक्त शुरू हुआ जब नगर निगम की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच नजूल भूमि से मदरसा और एक धार्मिक ढांचा गिराने पहुंची थी। बुलडोजर ऐक्शन के बाद अचानक टीम पर हमला हो गया। बड़ी संख्या में गलियों से निकले लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर हमला कर दिया। घरों के ऊपर से पत्थर बरसाए जाने लगे। पेट्रोल बम फेंके गए। बड़ी संख्या में वाहनों को आग लगा दिया गया तो कही जगह तोड़फोड़ भी की गई। हालात बेकाबू होते देख उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए। पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *