देश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने, गांव चलो अभियान में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता जुटें …

ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अगर ग्रामीण क्षेत्र में जाएंगे तो गांव चलो अभियान में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अभियान में घर-घर में भाजपा के झंडे लगें तो इससे माहौल बनता है। इस अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र का विश्लेषण होना चाहिए। यह बात मंगलवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने ग्वालियर महानगर की जिला स्तरीय गांव चलो अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस दौरान कहा कि जो मतदान केंद्र हम हारते हैं उसके लिए रणनीति बने कि हम यहां से कैसे विजयी हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर नये कार्यकर्ता को खड़ा करना पडे़गा। सक्षम कार्यकर्ता का चयन इस अभियान में हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए जिससे मतदान केंद्र पर विजय सुनिश्चित हो सकें।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि समाज में रहने वाले प्रतिष्ठित खिलाड़ियों, गायन वादन में विशेषज्ञ और अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञों को पार्टी की विचारधारा से जोडे़ं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 53 हजार गांवों में 65 हजार के करीब मतदान केंद्र हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अत्याधिक सक्रिय करना है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने बता दिया कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हमें 57 प्रतिशत मत मिले, उसमें हमें 10 प्रतिशत मतों की बढ़ोत्तरी करनी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेहरू ने संसद में एक बार कहा था कि देश की एक इंच भूमि पर भगवा नहीं फहरने नहीं दूंगा, लेकिन 22 जनवरी को आप सबने देखा कि देश में हर जगह भगवा ही भगवा नजर आ रहा था।

 

लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हमें अपने-अपने बूथों पर संकल्प लेकर लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसना है। कार्यंकर्तां ही हमारे लिए सर्वोंपरि है। हम सब भाजपा की विचारधारा में कार्यं करने वाले समर्पिंत कार्यंकर्ता है। मिशन-2023 विधानसभा चुनाव में बूथ मेंटीनेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रचण्ड जीत के साथ मिली अब हमें यह ही लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव में कार्यं करना है। हमारी मंजिल हमारे राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना है। जनसंघ के समय जो हमारे मुद्दे थे जैसे धारा-370, रामजन्मभूमि, तीन तलाक जैसे समस्त मुद्दे खत्म हो चुके हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव विकसित भारत, भव्य भारत के लिए है। आप सब पूरी सक्रियता से इस अभियान में लगें और देश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बन सकें।

अभियान के माध्यम से हमें हर वर्ग से सीधा संपर्क होगा : विजय दुबे

गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे ने कहा कि हम मोदी जी की गारंटी और जनता के हित में किए गए जनहित कार्यों को लेकर इस अभियान में हम जनता के बीच में जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि गांव विकसित होगा तो भारत विकसित होगा। यह गांव चलो अभियान महानगर में मतदान चलो अभियान कहेंगे। इस अभियान के माध्यम से हमें हर वर्ग से सीधा संपर्क होगा। एक बडे़ लक्ष्य को लेकर यह हमारा अभियान है, इस अभियान के लिए हम सब पदाधिकारी बैठक एक अच्छा रोडमैप बनाएं जिससे हमें विधानसभा चुनाव में मिले 57 मत प्रतिशत में 10 प्रतिशत का और इजाफा हो सकें।

 

श्री दुबे ने कहा कि गांव चलो अभियान हम सब कार्यंकर्ताओं के लिए महत्वपूर्णं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी एवं अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्मांण से पूरा भारत अद्भूत दिशा की ओर जाग्रत हुआ है,जिन्होनें अयोध्या में भगवान श्रीराम का 500 वर्षं पुराना राम जन्म भूमि मंदिर पर निर्मांण करना यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशलता का परिचायक है। जिन्होंने निर्मांण कराकर इस भारत को राम-राम के नारों से अयोध्या को नही पूरे भारत के कोने-कोने को अद्भुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाकर विकसित संकल्प भारत यात्रा का आयोजन के माध्यम से लाभ दिलाने का कार्यं किया है। हर व्यक्ति, हर परिवार, हर समाज आपकी सरकार आपके द्वार आपकी योजनाओं से जुट चुका है। यह प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्णं गारंटी का परिचायक है।

महानगर में यह अभियान बूथ चलो अभियान के तहत होगा : अभय चौधरी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि यह अभियान महानगर में भाजपा कार्यकर्ता बूथ चलो अभियान के तहत चलाएंगे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि यह अभियान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सफल रहेगा। इस अवसर पर गांवों चलो अभियान की संपूर्ण जानकारी महामंत्री विनोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। भाजपा केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के संयुक्त तत्वावधान में मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को माध्यम बनाकर चलाए जा रहे गांव चलो अभियान में पार्टीं कार्यंकर्तां अपनी सक्रिय भूमिका में कर्तंव्य,निष्ठा एवं समर्पंण भाव से महानगर के प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर अभियान को सर्वंव्यापी और सर्वंस्पर्शीं बनाना है। बैठक का शुभारंभ अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंच पर इस अभियान के प्रदेश संयोजक विजय दुबे, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जिला प्रभारी अरूण चतुर्वेदी, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक श्रवण व्यास, महामंत्रीगण विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया मौजूद थे। बैठक में महानगर में रहने वाले प्रदेश पदाधिकरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी, अभियान के संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *