गुना। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। चाचौड़ा से पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने प्रदेश में अलग कांग्रेस बनाने की बात कह डाली। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लक्ष्मण सिंह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आज भाषण समाप्त करने से पहले एक बात कहूंगा कि 72 लोगों ने मिलकर कांग्रेस पार्टी बनाई थी। उन्होंंने बंगाल में सरकार बनाई, उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाई, उन्होंने आंध्र प्रदेश में सरकार बनाई है। आगे पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि 72 लोग कांग्रेस बनाएं और यहां इस कांग्रेस की सरकार बने, उस कांग्रेस की नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *