अब छग में भी महिलाओं को सरकार देगी हर माह आर्थिक मदद

मप्र में बहनों को मिले 1250…छग में मिलेंगे 1000

 

भोपाल/रायपुर : मप्र में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त सिंगल क्लिक पर जारी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग की 12 पेंशन स्कीम के 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ ट्रांसफर किए। वहीं छग में अब महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश की विवाहित माताओं- बहनों के खाते में पैसा जाने वाला है। साथ ही किसानों के खाते में धान का एक मुश्त राशि दिया जाएगा।

 

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन से की। उन्होंने 15 जनवरी तक मनाए जाने वाले महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरुआत महिलाओं को उपहार में कंगन और मिठाई देकर की। इसे मकर संक्रांति उत्सव नाम दिया गया।

 

लाड़ली बहनों को 1576 करोड़ ट्रांसफर

 

मप्र में नई सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक पर जारी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग की 12 पेंशन स्कीम के 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ ट्रांसफर किए। सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि सरकार लाड़ली बहना की राशि डाल रही है, पता नहीं कांग्रेस के लोगों का पेट क्यों दुखता है। कहते हैं कि दे ही नहीं सकते…। जब आज राशि देते देख रहे तो कहते हैं कि अब दे दी, अगली बार नहीं देंगे। तुम उम्मीद में बैठे रहो, हम हर बार देते रहेंगे। तुमने तो कभी नहीं दी, देने वालों पर उंगली उठाते हो। सीएम ने कहा कि अपने बाप का क्या जाता है, राम की चिडिय़ा राम के खेत खाओ मोरी चिडिय़ा भर-भर पेट। आपका है आपको ही दे रहे हैं।

 

मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं

 

डॉ. मोहन यादव बोले, मोदी जी ने कहा हमारे देश में केवल चार जातियां हैं। महिला, युवा, किसान और गरीब। इतना सुंदर विचार उनके अंदर आता है। वो जो कहते हैं वो करते हैं। ये आप मुझसे बेहतर जानते हैं। पाकिस्तान के इमरान खान भी कहते हैं कि मोदी हमारे यहां क्यों नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत बाबा महाकाल और मकर संक्रांति का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा- हमारे त्योहार को मनाने का तरीका और प्रकृति से उसका संबंध एक अलग एहसास कराता है।

 

महतारी वंदन योजना के लिए रहेगा बजट

 

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश की विवाहित माताओं- बहनों के खाते में पैसा जाने वाला है। साथ ही किसानों के खाते में धान का एक मुश्त राशि दिया जाएगा। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का वादा किया था। इसे लागू करने को लेकर जल्द ही आदेश जारी होने वाला है। फिलहाल, धान खरीदी 2100 रुपए में हो रही है।

 

2100 में खरीदी, 3100 देंगे कीमत

 

सीएम साय ने रायपुर में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि किसानों से किया वादा हम पूरा करने जा रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लिया जा रहा है। सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत देने वाली है। अभी एमएसपी खाते में जा रही है, लेकिन अंतर की राशि 900 सवा 900 रुपए एक मुश्त हमारी सरकार किसानों को देने वाली है, तो थोड़ा किसानों को धैर्य रखना है। निश्चित रूप से एक मुश्त उनको यह अंतर की राशि हम देंगे।

 

500 में मिलेंगा सिलेंडर, भूमिहीनों 10 हजार

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने मंच से कहा कि भाजपा का वादा पूरा होगा। मोदी की गारंटी भाजपा ने दी है, इसका मतलब ही है कि गारंटी के पूरा होने की पूरी गारंटी है। चाहे वह उज्जवला गैस के कनेक्शनधारी हैं, उन्हें 500 में गैस सिलेंडर देंगे। भूमिहीन मजदूर और किसान को 10 हजार रुपए सालाना भाजपा सरकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *