गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद अमनवीर सिंह को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर अमनवीर सिंह ग्वालियर में मुख्यमंत्री के साथ आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद सुबह अमनवीर सिंह की तबीयत खराब हो गई। उनको जिला अस्पताल लाया गया।

आपको बता दें की डॉक्टर को पहले ही सूचना दे दी गई थी। अमन वीर सिंह को सीधे आईसीयू में ले जाया गया। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिले के कई बड़े अधिकारी कलेक्टर से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर को अचानक सुबह वोमिटिंग होने लगी थी फिलहाल बह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *