भोपाल। मप्र में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। भोपाल और इंदौर जिले के कलेक्टर बदले गए। भोपाल के नए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह होंगे। वहीं इंदौर में आशीष सिंह कलेक्टर बनाए गए हैं वे इससे पहले भोपाल के कलेक्टर थे। टोटल 7 कलेक्टर का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा रीवा आयुक्त अनिल सुचारी को भी हटा दिया है। अब रीवा के नए आयुक्त गोपाल चंद्र डाड होंगे। जो कि वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त थे। आज सीएम मोहन यादव रीवा दौरे पर हैं। वे यहां पर संभागीय बैठक भी करने वाले हैं।

इसके पहले ही संभाग आयुक्त को हटा दिया। वहीं सरकार ने जबलपुर रेंज के डीआईजी आरआरएस परिहार को भी हटा दिया है। अब जबलपुर के टीके विद्यार्थी नए डीआईजी होंगे। संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया हैं। वे वर्तमान में वे सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था। इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को मध्यप्रदेश पर्यटक विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया है।

बता दें कि आशीष सिंह अब इंदौर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। आशीष इससे पहले मप्र के कई जिलों में पदस्थ रह चुके हैं। वे देवास कलेक्टर, इंदौर नगर निगम आयुक्त, उज्जैन नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं। इन्हीं के कार्यकाल में इंदौर स्वच्छता में पहले नंबर पर आया था। इंदौर में कलेक्टर इलैया राजा टी 1 साल 1 महीने पदस्थ रहे हैं। इन्हीं के कार्यकाल में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ था। कहा जा रहा है कि स्थानीय हिंदू संगठन के लोग कलेक्टर से नाराज थे। क्योंकि हाल ही में प्रभात फेरी में एक युवक को चाकू मारकर उसे मार दिया था। इसके बाद संगठन के लोगों ने कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *