-चीन में लगातार गिरती जन्म दर से परेशान सरकार ने की म‎हिलाओं से अपील

बीजिंग। चीन में लगातार गिरती जन्म दर से सरकार बेहद परेशान है। यही वजह है ‎कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को महिलाओं से शादी करके अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करनी पड़ी। राष्ट्रप‎ति शी जिनपिंग ने कहा कि सुखी परिवार स्थापित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। चीन के मी‎डिया ने जिनपिंग के हवाले से कहा है कि महिलाओं को राष्ट्र की प्रगति में भी आगे आना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को शादी करके बच्चे पैदा करने और परिवार बढ़ाने की अपील की है। राष्ट्रप‎ति शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा कि चीन की महिलाओं की भूमिका न केवल उनके स्वयं के विकास से संबंधित है, बल्कि पारिवारिक सद्भाव, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय विकास और राष्ट्रीय प्रगति से भी संबंधित है। इसके लिए विवाह एक नई संस्कृति को विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बच्चे पैदा करना, विवाह और परिवार के बारे में युवा लोगों का दृष्टिकोण मजबूत होना चाहिए।

चीनी विशेषज्ञों का कहना ​​है कि बच्चों की देखभाल की लागत, नौकरी न होना, लिंग भेदभाव और शादी नहीं करने की इच्छा सहित कई कारण हैं, जिनकी वजह से कई युवा चीनी महिलाएं परिवार बढ़ाने से पीछे हट रही हैं। गौरतलब है ‎कि जनवरी में, चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने छह दशकों में पहली बार जनसंख्या में गिरावट की सूचना दी और कहा कि देश की जनसंख्या तेजी से बूढ़ी हो रही है। चीन में जन्मों की संख्या पिछले साल 10 प्र‎‎तिशत गिरकर रिकॉर्ड के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में 2022 में केवल 9.56 मिलियन जन्म हुए, 1949 के बाद से यह सबसे कम आंकड़ा है। विशेषज्ञों की मानें तो चीन की जनसंख्या जल्द ही बूढ़ी हो जाएगी, जिससे राजस्व घटने और सरकारी कर्ज बढ़ने से अर्थव्यवस्था धीमी होने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *