ब्राजील। ब्राजील में एक विमान हादसे में क्रू मेंबर स‎हित सभी 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है ‎कि अमेजन के जंगलों में खराब मौसम के कारण प्लेन क्रैश हुआ। यह एक छोटा प्रोपेलर विमान था जो अमेजनस राज्य की राजधानी मनौस से 400 ‎किमी दूर बार्सिलोस की यात्रा कर रहा था। यात्रा खत्म होने से कुछ समय पहले ही यह विमान गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि विमान में 2 क्रू मेंबर समेत 12 यात्री सवार थे। इन सभी की मौत हो चुकी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कमेटी बनाई गई है। अमेजनस राज्य के सुरक्षा सचिव विनीसियस अल्मेडा ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि बारिश और कम दिखाई देने के कारण जब विमान बार्सिलोस में उतरा तो रनवे से बाहर चला गया और फिर बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे वाला विमान ईएमबी-110 है, जो दो इंजन वाला विमान है। इस विमान की निर्माता ब्राजील की ही एक कंपनी है। जी1 के अनुसार विमान के मालिक मनौस एरोटैक्सी ने कहा कि फ्लाइट और उसके चालक दल ने उड़ान भरने के लिए सभी जरूरतों को पूरा किया। प्लेन क्रेश होने पर अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों के शवों को औपचारिक पहचान के लिए मनौस ले जाया गया। बार्सिलोस एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, क्योंकि यह कई राष्ट्रीय उद्यानों के करीब है। सितंबर महीना फिशिंग सीजन का सबसे व्यस्त समय माना जाता है। यह राज्य अपनी कई खास प्रजाति की मछलियों के लिए जाना जाता है। एक वीडियो फुटेज में विमान का मलबा कीचड़ में पड़ा दिख रहा है और इसका अगला हिस्सा हरे पत्तों से ढका हुआ है, जिसके पास 20-25 लोग छाते लिए खड़े नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *